जिला अस्पताल में सुविधा शुक्ल पर हंगामा
झांसी, जून 11 -- झांसी। झांसी जिला अस्पताल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार को कैंसर पीड़ित की जांच के नाम पर कर्मचारी ने 200 रुपए सुविधा शुल्क की मांग की। जब पीड़ित की पत्नी ने रसीद मांगी तो वह आक्रोशित हो गए। यह आरोप महिला ने लैब टेक्नीशियन पर लगाए हैं। खास बात यह है कि इसी बीच वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन आदित्य वहां पहुंचे। उनके सामने मामला आते ही हंगामा मच गया। जिससे जिला अस्पताल में अफसर-कर्मचारियों के पसीने छूट गए। आनन-फानन में लैब टेक्नीशियन को वहां से हटाकर ब्लड बैंक में संबद्ध कर दिया है। वहीं महिला ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की है। एक व्यक्ति कैंसर पीड़ित है। गुरुवार को उसकी पत्नी जांच कराने जिला अस्पताल आई थी। पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया कि लैब टेक्नीशियन ने जांच के बाद 200 रूपए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.