शामली, मार्च 27 -- शामली। आर्दश मंडी क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लचर बनी हुई है। यहां मरीजों और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी तो स्थापित है और प्रशासन द्वारा पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है, लेकिन हकीकत यह है कि अधिकतर समय चौकी खाली पड़ी रहती है। जिला अस्पताल में राजाना करीब डेढ हजार से अधिक मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जाते है। यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद की स्थिति बन जाती है। कई बार ये विवाद मारपीट तक पहुंच जाते हैं, जिससे अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। ऐसी घटनाओं के दौरान मौके पर पुलिस की अनुपस्थिति स्थिति को और गंभीर बना देती है। गत माह बाबरी क्षेत्र के दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद घायल जिला अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.