वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की जांच न होने से मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा नि:शुल्क मिलती है। चार दिनों से सेवा ठप होने के कारण मरीज निजी केंद्रों पर जांच करा रहे हैं। इससे उनपर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। निजी केंद्रों में मरीजों को दो हजार से चार हजार रुपये तक शुल्क देना पड़ रहा है। कुछ मरीज तो ऐसे हैं, जो तीन चार दिनों से अस्पताल में केवल यह जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि चार दिन पहले मशीन में तकनीकी खराबी आई थी, जो ठीक हो गई थी, लेकिन इसके बाद मशीन की एक्स-रे ट्यूब खराब हो गई। इसकी सूचना संबंधित कंपनी को दी गई है। जल्द ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...