गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की केबल की मरम्मत सोमवार की देर शाम तक हो गई। जिसके बाद मंगलवार से अस्पताल में सीटी स्कैन जांच शुरू हो गई। रविवार को सीटी स्कैन के केबल को चोर ने काट लिया था। जिस वजह से सोमवार को जांच प्रभावित रही। सोमवार की देर शाम इंजीनियरों की टीम ने केबल जोड़कर मशीन को चालू कर दिया। मंगलवार सुबह से एक फिर जांच शुरू हो गई है। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. बीके सुमन ने बताया कि मरीजों व जरूरतमंदों की जांच शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- सरकार डायग्नोस्टिक्स: भरोसे, पारदर्शिता और उत्कृष्ट स्वास्थ्य जांच के लिए लोकप्रिय यह भी पढ़ें- गर्मी से सदर अस्पताल में दम तोड़ रहीं मशीनें, जांच सेवाएं ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.