बदायूं, अप्रैल 22 -- जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सरकारी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नमाज पढ़ने वाला व्यक्ति अस्पताल का कर्मचारी नहीं, बल्कि एक तीमारदार बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता। यह मामला दोपहर करीब सवा दो बजे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स सीएमएस कार्यालय के ठीक सामने गलियारे में नमाज अदा कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि उस समय वहां लोगों की आवाजाही लगातार बनी हुई थी, फिर भी किसी सुरक्षाकर्मी या जिम्मेदार अधिकारी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।संबंधित यह भी पढ़ें- किराए की कोख मामले में सौदेबाजी की जांच शुर...