भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में गुरुवार को लखनऊ से पहुंची टीम ने गुणवत्ता की जांच की। सीएमएस डॉ. अजय कुमार तिवारी द्वारा किए गए कार्यों की टीम द्वारा सराहना की गई। भवन निर्माण से लेकर स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य विभागों में क्रमवार जांच किए। जांच के बाद निर्माण कार्य को लेकर रिपोर्ट प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित करने की बात कही गई। सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच के लिए संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग प्रयागराज डॉ. आशु पांडेय और मंडलीय अस्पताल से आए डॉ. ऋतुराज निरीक्षण किए। नामित दोनों अधिकारियों ने दवा वितरण कक्ष, निर्माणाधीन भवन, ऑक्सीजन प्लांट, ओपीडी, पंजीयन कक्ष, वार्ड, एक्स-रे, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड समेत विभिन्न विभागों में निरीक्षण कर गहनता से जांच किए। इस बीच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.