शामली, मार्च 26 -- जिला अस्पताल में अब थायराइड जांच की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। शासन द्वारा इसके लिए आवश्यक मशीन अस्पताल को उपलब्ध करा दी गई है, जिसे पैथोलॉजी लैब में रख दिया गया है। जल्द ही मशीन को इंस्टॉल कर जांच कार्य शुरू किया जाएगा। अब तक जिले में थायराइड जांच की सुविधा न होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल में मशीन न होने से सैंपल मेरठ भेजने पड़ते है या फिर मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ता रहा है। निजी लैब में जांच कराने पर मरीजों को 700 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। करीब 16 लाख की आबादी वाले जिले में जिला अस्पताल और आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, लेकिन थायराइड जांच की सुविधा का अभाव लंबे समय से बना हुआ था। जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ हजार से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.