जिला अस्पताल में शुरू हुआ ओआरएस काउंटर
वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों के लिए अलग ओआरएस काउंटर शुरू किया गया है। यहां पर मरीजों को ओपीडी पर्ची दिखाने पर ओआरएस का एक पैकेट मिल जाएगा। अब तक मरीजों को यह पैकेट दवा काउंटर पर ही मिलता था। सीएमएस डॉ. आरएस राम ने कहा कि गर्मी को देखते हुए ओपीडी कक्ष के बाहर नया काउंटर शुरू किया गया है। इससे मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हीट वेव से बचाव के लिए कोल्ड रूम भी बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- अच्छी खबर : सदर अस्पताल में मरीज को गर्मी से राहत के लिए लगा कूलर यह भी पढ़ें- संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.