जिला अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर कांग्रेसी खफा
बागेश्वर, जून 7 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर में व्याप्त गंदगी एवं विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने अस्पताल में मौजूद विभिन्न समस्याओं की ओर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का ध्यान आकर्षित करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कई सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल जिले की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था है, इसलिए यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.