रुद्रपुर, अगस्त 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विधायक शिव अरोरा ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर जिला अस्पताल में रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद जल्द भरने और राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस कक्षाएं शुरू कराने की मांग की। विधायक ने दोनों विषयों को लेकर मंत्री को पत्र सौंपा है। विधायक ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण गंभीर मरीजों को उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करना पड़ रहा है। उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति रोग, फिजिशियन, आर्थोपेडिक, पैथोलॉजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञों की जल्द तैनाती का आग्रह किया। मेडिकल कॉलेज को लेकर विधायक ने कहा कि एनएमसी निरीक्षण में सामने आई फैकल्टी और अन्य संसाधनों की कमियों को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि इसी सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो सके। स्वा...