जिला अस्पताल में लगा शिविर, हेपेटाइटिस मरीजों को दी गई दवा
बरेली, जून 2 -- जिला अस्पताल में लगा शिविर, हेपेटाइटिस मरीजों को दी गई दवा बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में मंगलवार को हेपेटाइटिस क्लीनिक का संचालन किया गया। शिविर में 82 मरीज का पंजीकरण हुआ। इसमें 37 लोगों की हेपेटाइटिस बी जांच की गई। हेपेटाइटिस सी किट नहीं होने की वजह से नहीं हो पा रही है। स्टाफ ने बताया कि लखनऊ में भी जांच बंद है। ऐसे में हेपेटाइटिस के लक्षण वाले मरीजों का सैंपल भी नहीं लिया जा रहा है। अस्पताल के एडीएसआईसी ने बताया कि हेपेटाइटिस किट नहीं है। इसकी मांग मेडिकल कॉरपोरेशन को भेजी गई है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में बढ रहें काला पीलिया के मरीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.