बरेली, जनवरी 23 -- बिजली विभाग को करेगा उत्पादन की सप्लाई बरेली संवाददाता। जिला अस्पताल प्रबंधन ने ऊर्जा सरंक्षण को लेकर एक कदम और बढ़ाया है। शुक्रवार से अस्पताल में सोलर पैनल लगाने का कार्य आरंभ हो गया है। इन पैनल की मदद से होने वाले बिजली उत्पादन को प्रबंधन बिजली को विभाग को देगा। जिससे जिला अस्पताल में होने वाली बिजली खपत में बन रहे बिल से काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। जिला अस्पताल के प्रभारी एडीएसआईसी डॉ. एएम अग्रवाल ने बताया कि शासन के आदेश पर सोलर पैनल लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। हालांकि अस्पताल की बिजली सप्लाई की व्यवस्था पूर्ववत ही रहेगी लेकिन जो उत्पादन सोलन पैनल के माध्यम से होगा। ये बिजली विभाग को भेजा जाएगा। इसके एवज में अस्पताल का जो भी बिल भुगतान होगा इसको इस उत्पादन के आधार पर कम कर दिया जाएगा। जिससे राजस्व भी बचेगा। इ...