महाराजगंज, मई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से आरओ वाटर कूलर लगवाया गया है। पदाधिकारियों की उपस्थिति में सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने इसका शुभारंभ किया।सीएमएस ने कहा कि जल ही जीवन है। इसको चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब की ओर से यह आरओ वाटर कूलर लगवाया गया है। क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में इसकी स्थापना होने से मरीजों व तीमारदारों को बहुत सहूलियत मिलेगी। अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल सहित सार्वजनिक जगहों पर रोटरी क्लब महराजगंज जनहित के मद्देनजर कार्य कर रहा है। सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि इस तरह के जनसरोकार वाले कार्य आगे भी लगातार होते रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एबी त्रिपाठी ने कहा कि आज के समय में तेज़ी से बढ़ती...