पिथौरागढ़, जून 1 -- पिथौरागढ़। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में इन दिनों रोजाना लोगों की भीड़ जुट रही है। सोमवार को भी दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में इलाज को लोग अस्पताल पहुंचे। इस दौरान लोग अस्पताल में जगह-जगह खड़े नजर आए। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमसी रजवार ने बताया कि वर्तमान में मौसम में हो रहे उताव चढ़ाव के कारण बुखार व गले में दर्द वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होने लोगों से सर्तकता बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...