उरई, जनवरी 10 -- उरई। संवाददाता जिला अस्पताल में शनिवार को रेडियोलॉजिस्ट के नदारद रहने से अल्ट्रासाउंड के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टर के उपस्थित न होने पर अल्ट्रासाउंड का ताला देख मरीजों को मायूसी हुई और वह सुविधा न मिलने पर निराश होकर वापस लौट गए। जबकि अस्पताल प्रशासन को भी डॉक्टर के गायब होने की कोई सूचना नहीं मिली। जिला अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड के लिए अच्छी खासी संख्या में मरीज आते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तो अल्ट्रासाउंड का शुल्क लगता है लेकिन जिला अस्पताल में यह मरीज के लिए सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है। वहीं शनिवार को जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ कुमार नदारद मिले। सुबह से ही अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों की यहां लाइन लगने लगी थी। लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के गायब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.