नोएडा, मई 15 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर गुरुवार देर रात बेंच पर एक युवक मृत अवस्था में मिला। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के लीवर सिरोसिस से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई है। मरीज से लिया गया बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय युवक नीरज कुमार पुत्र घनश्याम सुबह अपना उपचार कराने पहुंचा था। दूसरी मंजिल पर पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और कैंटीन की सुविधा है। रात करीब 11.30 अस्पताल में तैनात बाबू फरीद राउंड पर गए तो उन्होंने युवक को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजय राणा ने कहा कि मरीज किसी के साथ आया था, या खुद इलाज के लिए पहुंचा थ...