लखीमपुरखीरी, अगस्त 26 -- कोतवाली सदर की चौकी रामापुर के ग्राम सिसौना निवासी सालू उर्फ नसीम पुत्र असफाक व संजीत वर्मा पुत्र छोटे लाल वर्मा के बीच भैंस आदि को लेकर मार-पीट हुई थी। जिसके बाद रामापुर पुलिस दोपहर में दोनों पक्ष को अलग-अलग लेकर जिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंची थी। जिला अस्ताल पहुंचते ही दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और एमरजेंसी गेट के बाहर ही एक-दूसरे को लात-घूंसों से मारने-पीटने लगे। मारपीट होते देख दोनों पक्षों के साथ आए लोग भी एक दूसरे को मारने-पीटने लगे। मारपीट की जानकारी होते ही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अजय कुमार अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया तथा घटना की सूचना सबंधित रामापुर पुलिस को दी। रामापुर पुलिस के पहुॅचते ही उपरोक्त दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.