जिला अस्पताल में मृत महिला के कानों से ठेका कर्मी ने निकाले कुंडल
बदायूं, जून 18 -- बदायूं। जिला अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी कल्पना मात्र से ही सभी सिहर उठें। महिला अस्पताल में बीमारी से मौत के बाद मृत महिला के कानों से कुंडल निकाल लिए। शर्मनाक वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि ठेके पर सफाई कर्मचारी का काम करने वाला युवक निकला। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद होने पर मृतका के परिजनों ने आरोपी ठेका कर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीएमएस ने कर्मचारी को हटाने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए हैं。
घटनाक्रम बुधवार की रात कस्बा दातागंज की रहने वाली शहाना बी को उसके परिजन गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। शहाना कई दिनों से बीमार चल रही थी। जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वहां ठेके पर तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.