जिला अस्पताल में मुंह के कैंसर की जांच शुरू
नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स डे पर बुधवार को मुंह के कैंसर की जांच की शुरुआत की गई। पहले दिन 10 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। मरीजों की संख्या के आधार पर जांच की सुविधा के दिन निर्धारित किए जाएंगे। मुंह के कैंसर की जांच के लिए राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं शोध संस्थान के डॉक्टर आएंगे। स्क्रीनिंग के लिए ओपीडी परिसर में ही डॉक्टरों के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया गया है। मरीज मुंह के कैंसर की जांच सीधा इस ओपीडी में आकर करा सकता है। साथ ही ईएनटी विभाग में आने वाले संदिग्ध मरीजों को भी इस ओपीडी में भेजा जाएगा, ताकि उनकी मुंह के कैंसर की जांच हो सके। मरीजों की संख्या अधिक होने पर इसे हफ्ते में छह दिन चलाया जा सकता है। कम होने की स्थिति में तीन दिन यह ओपीडी काम करेगी。 यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर निःशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.