चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला अस्पताल परिसर में सीएमएस डा शैलेश कुमार ने प्रेरणा मिलेट्स कैंटीन का शुभारंभ किया। इसका संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। सीडीओ ने कैंटीन खोलने के निर्देश दिए थे। इस कैंटीन में नाश्ते के दौरान मिलेट्स उत्पाद बनाए जाएंगे। जिसका फायदा चिकित्सालय में आने वाले मरीजों समेत अन्य लोगों को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...