बरेली, अप्रैल 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल में थायराइड जांच करने वाली मशीन खराब हो गई है। इसके चलते जांच बंद हो गई है। ओपीडी में आने वाले सामान्य मरीजों के साथ ही इसी मशीन से महिला चिकित्सालय में आने वाली गर्भवतियों की भी थायराइड जांच की जाती है। लेकिन मशीन खराब होने की वजह से मरीजों के साथ ही गर्भवतियों की भी थायराइड जांच नहीं हो पा रही है। शासन का निर्देश है कि ओपीडी में आने वाली सभी गर्भवतियों की थायराइड जांच की जाए। महिला चिकित्सालय में थायराइड जांच की सुविधा ही नहीं है। ऐसे में यहां आने वाली गर्भवतियों को थायराइड की जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जाता है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों में उपकरणों की कमी लेकिन जिला अस्पताल की पैथलाजी में लगी थायराइड जांच की मशीन करीब एक माह से खराब पड़ी है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.