जिला अस्पताल में महिला बेहोश होकर गिरी
हापुड़, जून 25 -- हापुड़ मोदीनगर रोड स्थित दस्तोई रोड पर बने जिला अस्पताल में बुधवार को एक महिला अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। चिकित्सकों ने तत्काल महिला को प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे होश आ गया।जानकारी के अनुसार मोहल्ला अहमदनगर निवासी अफसाना बुधवार को जिला अस्पताल में दवा लेने आई थीं। इसी दौरान अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ थी। लोगों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। महिला के बेहोश होने की सूचना मिलते ही अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल उपचार दिया। प्राथमिक उपचार और आवश्यक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला को होश आ गया। घटना के दौरान अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.