जिला अस्पताल में मरीज से बदतमीजी
नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिला अस्पताल में शनिवार को इलाज कराने गए एक मरीज से बदतमीजी का आरोप कर्मचारियों पर लगा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, लेकिन वीडियो में मामला पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो रहा है। मरीज धर्मपाल ने बताया कि वह रक्त की जांच कराने जिला अस्पताल गया था। उन्होंने जांच करने के लिए बारकोड मांगा, लेकिन कर्मचारी ने 12 बजे ही काउंटर बंद होने की बात कहकर बारकोड देने से मना करते हुए डांटा। उनके विरोध करने पर कर्मचारियों ने बदतमीजी की। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने कहा कि अगर कर्मचारी ने किसी मरीज से गलत व्यवहार किया है तो कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- वीर दयाल इमरजेंसी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.