मेरठ, मार्च 3 -- मेरठ। जिला अस्पताल में मंगलवार को एक रोगी के डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन किए जाने को लगातार टालने और इसी दौरान रोगी की मौत होने पर हंगामा हुआ। सपा नेता सम्राट मलिक ने जिला अस्पताल में पहुंचकर परिवार के लोगों के साथ अधिकारियों से बात की। सीएमओ को मौके पर बुलवाया और कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे चले हंगामे के दौरान परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से रोगी की मौत हुई है। यदि ऑपरेशन कर दिया होता तो शायद रोगी की मौत नहीं होती। बताया कि जानी ब्लॉक के गांव मल्लाहपुर निवासी रामपाल सिंह 26 फरवरी को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें रोहटा ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। उनके पैर में चोट लगी थी। वहां से रामपाल सिंह को पैर के ऑपरेशन होने एवं रॉड डलने की बात कहकर जिला अस्पताल रेफर कर दि...