हमीरपुर, मार्च 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में गंभीर हालत में आए एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया। थाना सिसोलर के खैर का डेरा गांव निवासी 23 वर्षीय अनूप पेशे से मजदूर है। रविवार की शाम अचानक आए तेज खांसी आने लगी। परिजन शाम करीब सात बजे के आसपास उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद अनूप की मौत हो गई। मृतक के जीजा प्रेम ने बताया कि अस्पताल में इलाज के नाम पर लापरवाही की गई है। परिजनों ने कुछ देर तक हंगामा भी किया, जिन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया। इस संबंध में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ.एके सिंह ने बताया कि मरीज कैंसर, टीबी समेत अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। उसे जब लाया गया तब तक बहुत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.