मुरादाबाद, फरवरी 10 -- सरकारी चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में मंगलवार को फिर एक उपलब्धि जुड़ी। मंडलीय जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग में 56 वर्षीय मरीज में कूल्हे का प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। इसके साथ ही अस्पताल में हुए कूल्हा प्रत्यारोपण की संख्या दस पहुंच गई। कटघर निवासी 56 वर्षीय सरदार खान का जिला अस्पताल में कूल्हा प्रत्यारोपण ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शोभित शर्मा ने किया। बताया कि मरीज में कूल्हे का प्रत्यारोपण आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...