शामली, जून 11 -- शामली। जिला अस्पताल में एक साथ कई चिकित्सकों और कर्मचारियों के तबादले का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मरीजों की संख्या पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पताल में पिछले दिनों की तुलना में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या करीब 25 फीसदी तक घट गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने के कारण मरीज निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों का रुख कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश चिकित्सा विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में गत दिनों जिला अस्पताल से वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा, ऑर्थो सर्जन डॉ. जाहिद अली त्यागी तथा सीएमएस एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. किशोर आहुजा का तबादला किया गया है।

डॉक्टरों के तबादले का प्रभाव एक साथ जिला अस्पताल से पांच चिकित्सक...