नैनीताल, दिसम्बर 29 -- नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में सोमवार सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि वर्तमान में सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के कारण ऐसे मामलों में इजाफा हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतें। मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनें, गर्म पानी का सेवन करें, ताजा व गरम भोजन लें तथा ठंडी चीजों से परहेज करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.