हापुड़, मई 16 -- विश्व कंगारू मदर केयर दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल हापुड़ एवं सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हापुड़ द्वारा संयुक्त रूप से कंगारू मदर केयर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान समय से पूर्व जन्मे एवं कम वजन वाले नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाई गई।कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कंगारू मदर केयर के महत्व एवं नवजात शिशुओं की देखभाल का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। डॉ. योगेश गोयल एवं डॉ. पल्लवी गुप्ता द्वारा कंगारू मदर केयर विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि कंगारू मदर केयर त्वचा से त्वचा के संपर्क पर आधारित एक सरल, सुरक्षित एवं कम खर्चीली पद्धति है, जो समय से पूर्व जन्मे एवं कम वजन वाले शिशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। विशेषज्ञों ने बताया कि कंगारू मदर केयर से नवजा...