कन्नौज, मई 12 -- मरीजों की देखभाल, समय पर दवाइयां देने और कठिन परिस्थितियों में भी सेवा भाव बनाए रखने वाली नर्सों के सम्मान में मंगलवार को संयुक्त जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाईटिंगल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नर्सों के योगदान को याद किया। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी मरीज को स्वस्थ करने में डॉक्टर के साथ नर्स की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। नर्सें केवल दवाइयां देने तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि मरीजों का मानसिक और भावनात्मक संबल भी बनती हैं। यह भी पढ़ें- नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं का अभिन्न हिस्सा कोरोना महामारी के दौरान नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए ...