पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डीएम के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग की ओर से जिला अस्पताल में नशा मुक्ति भारत अभियान के विकसित भारत की पहचान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन के खतरों और उसके दुरुपयोग के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और जिला पुरुष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर ने विचार व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि नशा विनाश की ओर ले जाता है। इससे न सिर्फ व्यक्ति का ब्यक्तिगत जीवन प्रभावित होता है। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार, दिलाई नशामुक्ति की शपथ बल्कि परिवार, समाज, राज्य एवं देश भी प्रभावित होत...