जिला अस्पताल में भर्ती होंगे स्वाइन फ्लू के मरीज, 10 बेड रिजर्व किए
अमरोहा, अगस्त 27 -- स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध और संक्रमित मरीजों की जांच व इलाज की कवायद तेज कर दी है। लक्षण वाले लोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अलग से दस बेड की व्यवस्था की गई है। जिले में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संक्रमण के फैलने की आशंका को देखते हुए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के लिए दस बेड रिजर्व किए गए हैं। सीएमओ डॉ.रमाकांत सागर ने सभी सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है। सरकारी अस्पतालों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.