अयोध्या, मार्च 11 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में इन दिनों दाद और खुजली जैसी त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम, बढ़ती गर्मी और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण ऐसे रोग फैल रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 मरीज त्वचा रोग की ओपीडी में पहुंचते हैं, जिनमें लगभग 50 मरीज दाद और खुजली की समस्या से पीड़ित होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। कई मामलों में संक्रमण परिवार के अन्य सदस्यों में भी फैल जाता है।अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. मो अकरम के अनुसार दाद एक संक्रमण है, जो त्वचा पर लाल चकत्ते और तेज खुजली के रूप में दिखाई देता ...