रामपुर, अप्रैल 25 -- रामपुर। भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों में इजाफा हुआ है। शनिवार की सुबह अस्पताल में डॉक्टर के कक्ष के बाहर मरीजों की भारी संख्या देखने को मिली। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. डी.के वर्मा ने बताया कि मौसम का मिजाज बदल रहा है। सबसे ज्यादा मरीज डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों में पेट की बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगो को जरुरी काम से ही घरो से बाहर निकलना चाहिए। पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर: 43 डिग्री पर तपा रामपुर, लू ने बढ़ाई मुश्किलें यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजो की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.