जिला अस्पताल में बोरी बनी स्ट्रेचर, शर्मसार हुई स्वास्थ्य व्यवस्था
मुजफ्फर नगर, जून 16 -- गरीबों के इलाज का सहारा बनने का दावा करने वाले जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं और सिस्टम लाचार है। लगातार जिला अस्पताल में उजागर हो रही अव्यवस्थाओं के बीच सोमवार को ओपीडी में एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई, जिसने सिस्टम की भी पोल खोल दी। अस्पताल परिसर में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की मुकम्मल व्यवस्था न मिलने पर बोरी में बैठाकर लाचार तिमारदार अपनी बुजुर्ग बीमार महिला को ओपीडी में बैठाकर चिकित्सक तक पहुंचे। चिकित्सक को दिखाने के बाद भी तीमारदार बोरी के सहारे ही महिला को अपने वाहन तक लेकर वापस पहुंचे।
अव्यवस्था का खुलासा सोमवार को छुट्टी के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी शुरू हुई तो सप्ताह के पहले दिन मरीजों की अधिक भीड़ रही। वहां चलने में लाचार मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की कोई व्यवस्था नहीं होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.