जिला अस्पताल में बुखार,खांसी जुखाम के मरीज बढ़े
पिथौरागढ़, जून 29 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर स्थित जिला अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद लोगों की भीड़ लगी। सोमवार को अस्पताल के पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोग ओपीडी व एक्सरे कक्ष में पर्चा लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। ओपीडी कक्षों के बाहर भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस रजवार ने बताया कि उनके पास सर्वाधिक मरीज बुखार व गले में दर्द की शिकायत लेकर आ रहे है। यह भी पढ़ें- साप्ताहिक अवकाश के बाद जुटी भीड़ यह भी पढ़ें- एक दिन बाद खुली ओपीडी, मरीजों की उमड़ी भारी भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.