बिजनौर, जून 28 -- शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में लाखों की लागत से तैयार किया गया 5 बेड का आईसीयू कैंसर केयर सेंटर विभागीय लापरवाही और तालमेल की कमी के कारण बेकार पड़ा है। बीती 7 मार्च को बड़ी उम्मीदों के साथ इस सेंटर की स्थापना की गई थी, लेकिन करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी यहां न तो कोई मरीज इलाज कराने पहुंचा है और न ही कैंसर की दवाइयां उपलब्ध हो सकी हैं।

स्थानीय स्तर पर सुविधा जिला कैंसर केयर ​सेंटर की स्थापना के समय स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि जनपद के जो मरीज मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में कैंसर का इलाज करा रहे हैं, उन्हें अब बार-बार मेरठ नहीं दौड़ना पड़ेगा। ​स्थानीय स्तर पर सुविधा के लिए मेरठ से इलाज करा रहे मरीजों की एक सूची बिजनौर सेंटर को सौंपी जानी थी। सूची के आधार पर इन मरीजों को यहीं बिजनौर जिला अस्पताल में ही जरू...