उरई, मार्च 29 -- उरई। ठेकेदार की लापरवाही से जिला अस्पताल में रविवार को दोपहर में बिजली गुल होने के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां गर्मी में पंखे बंद होने और बिजली जाने के बाद अंधेरे में मरीजों को दिक्कतें हुई। जिला अस्पताल में ठेकेदार की मनमानी का खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में दोपहर 1:30 बजे स्विच रूम में फाल्ट से अचानक पूरे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। बत्ती जाने के बाद अस्पताल के वार्ड से लेकर इमरजेंसी के वार्ड में भी अंधेरा छा गया। वहीं जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों को बिजली जाने के बाद अंधेरे में और बिना पंखे के समय गुजारना पड़ा। दोपहर में गर्मी के कारण पंखे बंद होने के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन दफ़्ती या हाथ के पंखे के सारे अपने अपने मरीजों को हवा करते दि...