जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
मऊ, जून 17 -- मऊ, संवाददाता।बदलते मौसम का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कभी तेज धूप और उमस, तो कभी अचानक बारिश और ठंडी हवा के कारण बड़ी संख्या में लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जहां प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण, खांसी, पेट संबंधी समस्याओं, डिहाइड्रेशन और एलर्जी के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम के बार-बार बदलने से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम यह भी पढ़ें- उल्टी, पेट दर्द संग टाइफाइड रोगी में हुआ इजाफा विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.