हमीरपुर, अप्रैल 22 -- हमीरपुर। अग्निशमन सप्ताह के तहत जिला अस्पताल में फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टाफ को आग लगने की स्थिति में उससे बचाव को लेकर प्रशिक्षित किया गया। फायर पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय पुरुष एवं महिला में अग्निशमन मॉकड्रिल के दौरान डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। फायर एक्सटिंग्विशर एवं फायर हाइड्रेंट के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया भी समझाई गई। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के अन्य चिकित्सालयों में फायर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए फायर ऑडिट किया गया। यह भी पढ़ें- मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अग्निशमन सेवा ...