इटावा औरैया, जून 9 -- इटावा । तेज आंधी तूफान के चलते संयुक्त जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के पास और अन्य स्थानों पर कई पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने से अस्पताल में खड़ी कई बाइकें उनमें दबकर क्षतिग्रस्त हो गई इतना ही नहीं इमरजेंसी के बाहर भी पेड़ गिरने से स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी दब गई थी। पेड़ों के गिरने से अस्पताल में कई जगह बिजली के तार भी टूट गए जिसके कारण पूरे अस्पताल में कई जगह बिजली गुल रही जिससे मरीजों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी । यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...