रामपुर, दिसम्बर 26 -- जिला अस्पताल में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना ने समस्त चिकित्सक व स्टाफ के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएमएस ने कहा कि वाजपेयी सादगी, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन देश की सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर डा. लखविंदर सिंह, चीफ फार्मासिस्ट हरीश धोनी सहित जिला अस्पताल के अन्य चिकित्सक व स्टाफ आदि मौजूद रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.