बलिया, अप्रैल 4 -- बलिया, संवाददाता। जिला अस्पताल में हीट वेव के बचाव को लेकर पिछले साल मंगाए गए दो सौ आइस बैग गायब हो गए हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएमएस डा. एसके यादव के निरीक्षण में हुआ। घटना प्रकाश में आने के बाद से सीएमएस ने मैट्रन और स्टाफ नर्स को जमकर फटकार लगाई। जबकि मरीजों की सुविधा के लिए प्लास्टिक की बोतल में बर्फ जमाकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।गर्मियों के मौसम में लू संबंधी बीमारियों के बढ़ते मरीजों के इलाज को लेकर जिला अस्पताल में इमरजेंसी के ऊपरी तल पर डीप फ्रीजर लगाया गया है। जहां मरीजों को सेकाई के लिए आइस बैग की व्यवस्था रहती है। शुक्रवार को निरीक्षण पर निकले सीएमएस के सामने पूरा डीप फ्रीजर खाली मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि आइस बैग लेकर जाने वाले मरीज इलाज के बाद बैग को भी अपने साथ ...