चंदौली, मार्च 31 -- चंदौली। संवाददाता जिला अस्पताल में मंगलवार को पर्ची कटवाने को लेकर एक अधिवक्ता और ड्यूटी पर तैनात गार्ड के बीच मंगलवार को जमकर बहस हो गई। अधिवक्ता अपनी बीमार मां का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने के दौरान किसी बात को लेकर गार्ड से कहासुनी हो गई।इस दौरान देखते ही देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल परिसर में पहुंच गए और जमकर बवाल काटा। उससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने भी बीच-ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.