गोरखपुर, मार्च 22 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। जिला अस्पताल की ओपीडी में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 86 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पीड़ित को झांसे में रखा और पैसे लौटाने के बजाय अब धमकी दे रहे हैं। टीकर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके परिचित ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसकी पत्नी वंदना को जिला अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलवा देगा। 30 जनवरी को बातचीत के दौरान उसे एक अन्य व्यक्ति से भी फोन पर बात कराई गई, जिसने नौकरी के बदले तीन लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर राकेश ने अलग-अलग तिथियों में 46 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और 40 हजार रुपये नकद दिए। रकम लेने के बाद आरोपित ने एक नियुक्ति पत्र दिया, जिसे लेकर जब वह पत्नी को ज्वाइन कराने अस्पताल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.