बरेली, मई 10 -- जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को तार-तार करने और सरकारी एंबुलेंस सेवा पर सवाल खड़ा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों वीडियो जिला अस्पताल की इमरजेंसी का सामने का है। एक वीडियो में बुजुर्ग बीमार महिला को ठेले पर लेकर उसका पति जा रहा है और वह आरोप लगा रहा है कि अस्पताल में उसका इलाज नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी वीडियो में एक बीमार महिला को लेकर परिजन ठेले से जिला अस्पताल की इमरजेंसी आते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला ठेले पर लेटी है। यह भी पढ़ें- यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था तार-तार: अस्पताल में नहीं मिला इलाज तो ठेलिया पर पत्नी को लेकर गया बुजुर्ग पति ठेला लेकर जा रहे उसके पति का आरोप है कि बीमार पत्नी को जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.