नोएडा, मई 12 -- नोएडा। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मंगलवार को जिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता आयोजित हुई और नर्सों को सम्मानित भी किया गया। निजी कंपनी ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 105 नर्सों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने सभी नर्सों को पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि नर्स किसी भी अस्पताल का आधार हैं। यथार्थ अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में नर्सों की देखभाल की सराहना की गई। इस मौके पर अस्पताल की निदेशक मंजू त्यागी सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे। कई अन्य अस्पतालों में भी नर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बीडी पांडे अस्पताल में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नर्...