इटावा औरैया, मार्च 28 -- गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जिला पुरुष अस्पताल को भेंट किए गए आरओ वाटर कूलर को भी अस्पताल प्रशासन सुरक्षित नहीं रख पाया। इस बाटर कूलर को शुरू हुये अभी एक महीना भी नहीं हुआ था कि वाटर कूलर में लगी दो टोंटियां चोरी हो गई। गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है और ऐसे में लोगों को गला सूखने लगा है। जिला अस्पताल में लगा बड़ा आरओ प्लांट सूखा पड़ा है। गेल इंडिया की ओर से अस्पताल को भेंट किये गये आरओ वाटर कूलर का पानी ठीक से रोगियों को नसीब भी नहीं हो पाया था कि उससे पहले चोर उसकी दो टोंटी चोरी कर ले गए। हालांकि टोंटी चोरी की सूचना संबंधित थाने में भी इमरजेंसी विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई है। बड़ी बात तो यह है कि यहां परिसर में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक तैनात रहते हैं उसके बावजूद इस तरह की घटना उनकी कार्यशैली पर ...