जिला अस्पताल में नई मर्चरी शुरू
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में नई मर्चरी का निर्माण ट्रामा सेंटर के पास किया गया है। यहां स्थित पुरानी मर्चरी मेडिकल कॉलेज निर्माण में बाधा के कारण बंद कर दी गई थी। रविवार को नई मर्चरी का संचालन भी शुरू हो गया। पुरानी मर्चरी बंद होने से शवों को सुरक्षित रखने में दिक्कतें आ रही थीं। इसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज निर्माण करा रही पीडब्ल्यूडी की कार्यदाई संस्था ने नई मर्चरी का निर्माण कराया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में एक शव फ्रीजर चालू किया गया है। जल्द ही एक और फ्रीजर की व्यवस्था कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.