शामली, जनवरी 28 -- जिला संयुक्त चिकित्सालय में बुधवार को लगातार दूसरे दिन एक्सरे मशीन खराब रहने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक्सरे सुविधा ठप होने के कारण दूर-दराज से आए मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा, वहीं कई मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ा। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में हड्डी, दुर्घटना और अन्य गंभीर मामलों के मरीज एक्सरे जांच के लिए पहुंचते हैं। मशीन खराब होने से उनकी जांच नहीं हो सकी, जिससे उपचार में भी देरी हुई। मरीजों और उनके तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की और शीघ्र मशीन ठीक कराने की मांग की। इस संबंध में जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. किशोर आहुजा ने बताया कि एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। मशीन को ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी को सूचना दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.